fliif Reader app download

📚 fliif Reader

मातृभाषेत वाचनाचा आनंद

कथा, कादंबऱ्या, लोकसाहित्य आणि प्रेरणादायी पुस्तके — तुमची खिशातली डिजिटल लायब्ररी आता मोबाईलवर.

👉 fliif Reader डाउनलोड करा
June 12, 2026
Home » दिल्ली मशीन टूल और मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी एक्सपो और फैक्ट्री इक्विपमेंट एक्सपो 2025: भारत में विनिर्माण क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की पहल
हिंदी समाचार और लेख

दिल्ली मशीन टूल और मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी एक्सपो और फैक्ट्री इक्विपमेंट एक्सपो 2025: भारत में विनिर्माण क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की पहल

View of advanced machinery and industrial automation at Delhi Manufacturing Tech Expo 2025

दिल्ली मशीन टूल और मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी एक्सपो और फैक्ट्री इक्विपमेंट एक्सपो 2025: भारत में विनिर्माण क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की पहल

नई दिल्ली- भारतीय मशीन टूल निमार्ता संघ दिल्ली में दिल्ली मशीन टूल और मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी एक्सपो का पाँचवाँ संस्करण और फैक्ट्री इक्विपमेंट एक्सपो का दूसरा संस्करण आयोजित कर रहा है। ये दोनों प्रमुख आयोजन 8 से 11 मई 2025 तक भारत मंडपम (पूर्व में प्रगति मैदान), नई दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे। करीब 15,000 वर्ग मीटर प्रदर्शनी क्षेत्र में फैले इस एक्सपो में लगभग 250 प्रदर्शक भाग लेंगे और 15,000 से अधिक आगंतुकों के आने की उम्मीद है। एक्सपो में धातु प्रसंस्करण मशीनों, सहायक उपकरणों और विभिन्न घटकों की नवीनतम तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा, जिनमें कटिंग मशीन, फॉर्मिंग मशीन, वेल्डिंग तकनीक, इंडस्ट्री 4.0 से जुड़ा सॉफ्टवेयर व हार्डवेयर, 3डी प्रिंटिंग और एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग जैसी अत्याधुनिक प्रणालियाँ शामिल होंगी।

इंडियन मशीन टूल मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र एस. राजमाने ने कहा, दिल्ली मशीन टूल और मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी एक्सपो 2025 और फैक्ट्री इक्विपमेंट एक्सपो 2025 उत्तर भारत के उद्योगों के लिए नवीनतम तकनीकों और समाधानों से परिचित होने तथा नेटवर्किंग के महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेंगे, जो आने वाले वर्षों में विनिर्माण क्षेत्र को आगे बढ़ाएंगे।

मशीन टुल्स एक्स्पो मे सहभागी होने के लिये व्हिजिटर्स रजिस्टेशन के लिये लिंकपर क्लिक करे
https://dmtx2025-imtma.expoplanner.in/visitor-registration

Related posts

नरेंद्र मोदी के विश्वासघात के ग्यारह साल: खरीफ एमएसपी C2+50% के वादे से बहुत कम

एनडीए सरकारने किसानों की आय दोगुनी करने की बजाय, लागत और संकट दोगुना हो गया

अखिल भारतीय किसान सभा ने कच्चे कपास पर 11 प्रतिशत आयात शुल्क समाप्त करने के केंद्र सरकार के फैसले की निंदा की

Leave a Comment

Leave a review

श्री अथर्व प्रकाशनचे इये मराठीचिये नगरी हे मिडिया व्यासपिठ आहे. अध्यात्म, शेती, पर्यावरण, ग्रामीण विकास यासह आता पर्यटन, राजकारण, समाजकारण, नवं संशोधन, साहित्य, मनोरंजन, आरोग्य आदी विषयांना वाहून घेतलेले हे न्युज पोर्टल आहे. संपर्कः श्री अथर्व प्रकाशन, 157, साळोखेनगर, कळंबा रोड, कोल्हापूर 416007 मोबाईलः 9011087406 WhatsApp - 8999732685, 9011087406
error: Content is protected !!